Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा जल्द ही Lab Assistant New Vacancy 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। ऐसे में जो अभ्यर्थी राजस्थान में लैब असिस्टेंट के पद पर सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते है वह अभ्यर्थी अभी से Lab Assistant Exam २०२५ की तैयारी शुरू कर सकते है।
अगर आप भी राजस्थान लैब असिस्टेंट वैकेंसी 2025 की तैयारी करना चाहते है तो आपको सबसे पहले इस भर्ती परीक्षा के एग्जाम पैटर्न, सिलेबस एवं अन्य महत्वपूर्ण नियमो की जानकारी होना आवश्यक है। आज के इस लेख में हम राजस्थान लैब असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने वाले है अतः इस लेख को अंत तक पढ़े।
Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2025 Highlight
Recruitment Board | Rajasthan Staff Selection Board (RSMSSB) |
Post Name | Lab Assistant |
Number of Post | 1100 + |
Exam Mode | Online/Offline |
Date of Application | Coming Soon |
No. of Paper | 2 |
Negative Marking | 0.33 |
Official Web Site | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Lab Assistant Exam Pattern & Syllabus 2025
राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा दो पेपर में आयोजित करवाई जाती है। यह पेपर पोस्ट केटेगरी के आधार पर अलग-अलग होते है और इनका सिलेबस भी भिन्न होता है। राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा तीन केटेगरी :- प्रयोगशाला सहायक विज्ञान, प्रयोगशाला सहायक भूगोल एवं प्रयोगशाला सहायक गृह विज्ञान के आधार पर आयोजित होती है। इस भर्ती परीक्षा में क्रमश: दो, एक एवं एक पेपर आयोजित होते है।
- Rajasthan Lab Assistant (Science) Exam Pattern & Syllabus 2025
- Rajasthan Lab Assistant (Geography) Exam Pattern & Syllabus 2025
- Rajasthan Lab Assistant (Home Science) Exam Pattern & Syllabus 2025
इस लेख में हमें तीनो केटेगरी का सम्पूर्ण सिलेबस उपलब्ध करवाया है जिसकी मदद से आप अपनी केटेगरी के अनुसार अपनी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर सकते है।
NOTE :- कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओ में ओएमआर शीट को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं, जिसके बारे में आप सभी को पता होना चाहिए। भर्ती बोर्ड द्बारा सभी भर्ती परीक्षाओं में पांचवा “E” विकल्प जोड़ा गया है। यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आता है, तो उस प्रश्न को खाली छोड़ने के लिए आपको पांचवा “E” विकल्प गोला भरना अनिवार्य है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं और 10% से अधिक प्रश्न बिना कोई विकल्प भरे प्रश्न खाली छोड़ते हैं तो आपको परीक्षा से अयोग्य अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
Rajasthan Lab Assistant Science Exam Pattern & Syllabus 2025
Rajasthan Lab Assistant Science Exam Pattern 2025
राजस्थान लैब असिस्टेंट विज्ञान वर्ग में दो पेपर आयोजित किये जायेंगे। जो की पहला पेपर राजस्थान के सामान्य ज्ञान एवं दूसरा पेपर विज्ञान (Science) से सम्बंधित होगा। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर या विकल्प खाली छोड़ने पर 0.33 अंक के कटौती की जाएगी।

Rajasthan Lab Assistant Science Syllabus 2025
राजस्थान लैब असिस्टेंट साइंस वर्ग भर्ती परीक्षा में 2 पेपर आयोजित किये जायेंगे जिनके सिलेबस निम्न प्रकार से है :-
Rajasthan Lab Assistant Science 1st Paper Syllabus 2025
- राजस्थान का इतिहास, संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान
- राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्त्रोत।
- राजस्थान की प्रमुख प्रागैतिहासिक सभ्यताएं।
- राजस्थान के प्रमुख राजवंश एवं उनकी उपलब्धियां। मुगल-राजपूत संबंध।
- स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं।
- महत्वपूर्ण किले, स्मारक एवं संरचनाएं।
- राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक दैवी देवता। मेलें, त्यौहार, लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र एवं आभूषण।
- राजस्थानी संस्कृति
- महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल।
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व।
- राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियां।
- 1857 का जन-आंदोलन।
- कृषक एवं जन-जाति आंदोलन।
- प्रजामंडल आंदोलन।
- राजस्थान का एकीकरण।
- राजस्थान का राजनीतिक जनजागरण एवं विकास- महिलाओं के विशेष संदर्भ में।
- राजस्थान का भूगोल
- स्थिति एवं विस्तार
- मुख्य भौतिक विभाग – मरुस्थलीय प्रवेश, अरावली पर्वतीय प्रदेश, मैदानी प्रदेश, पठारी प्रदेश
- अफवाह तंत्र जलवायु
- मृदा
- प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीव संरक्षण
- पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय मुद्दे
- मरुस्थलीकरण
- कृषि जलवायु प्रदेश एवं प्रमुख फैसले
- पशुधन
- बहुउद्देशीय योजनाएं
- सिंचाई परियोजनाएं
- जल संरक्षण
- परिवहन
- खनिज संपदाएं
- राजस्थान का करंट अफेयर
- विश्व एवं भारत का सामान्य ज्ञान
- शैक्षणिक मनोविज्ञान
Rajasthan Lab Assistant Science 2nd Paper Syllabus 2025
जीव विज्ञान (भाग- अ) (सीनियर सैकेण्डरी स्तर का ज्ञान)
- अल्गी, फफूंदी, लाइकेन, ब्रायोफाइटा, प्टेरिडोफाइटा, जिम्नोस्पर्म्स और एंजियोस्पर्म्स के सामान्य लक्षण:
- एंजियोस्पर्म्स की आकृति विज्ञान: – जड़, तना और पत्ते की संरचना और संशोधन। फूल और बीज की संरचना।
- पौधों की शारीरिक रचना: ऊतक और ऊतक प्रणाली। द्वितीयक वृद्धि।
- पौधों की शारीरिक क्रियाएँ: ऑस्मोसिस, जल अवशोषण, चूषण का उर्ध्वगामी प्रवाह, ट्रांसपिरेशन, प्रकाश संश्लेषण, श्वसन, पौधों की वृद्धि और आंदोलन।
- पर्यावरणीय अध्ययन: पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना और प्रकार, ऊर्जा प्रवाह, जैव-रासायनिक चक्र, पारिस्थितिकी के अनुकूलन, पर्यावरणीय प्रदूषण, जनसंख्या पारिस्थितिकी, जैव विविधता।
- जैव प्रौद्योगिकी: सामान्य जानकारी, रिकंबिनेंट डीएनए प्रौद्योगिकी, ट्रांसजेनिक पौधे और जानवर, नैतिक मुद्दे, कृषि और चिकित्सा क्षेत्र में जैव प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग।
- पौधों का आर्थिक महत्व।
- कोशिका: संरचना (प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक), कोशिका सिद्धांत और कोशिका विभाजन।
जीव विज्ञान (भाग-ब) (सीनियर सैकेण्डरी स्तर का ज्ञान)
- आनुवंशिकी मेण्डल के नियम, सामान्य शब्दावली, डी.एन.ए. एवं आर.एन.ए. की संरचना एवं वंशागति का आणविक आधार। गुणसूत्र की संरचना, मनुष्य में लिंग निर्धारण एवं आनुवंशिकी विकार।
- जन्तु जगत का वर्गीकरण अकशेरूकी का संघ तक तथा कशेरूकी का वर्ग तक वर्गीकरण।
- मानव में पाचन, श्वसन एवं उत्सर्जन प्रोटीन, शर्करा, वसा, विटामिन एवं पाचक एन्जाइम, गैसों का विनियम, आक्सी व अनाक्सी श्वसन, क्रेब चक्र, ग्लाइकोलाइसिस, उत्सर्जी पदार्थ, वृक्क की संरचना एवं कार्यिकी।
- मानव में परिसंचरण तंत्र एवं अन्तः स्त्रावी तंत्र हृदय की संरचना, रक्त का संगठन, रक्त समूह, रक्त का थक्का जमना, लसिका ग्रंथियाँ, एन्टीजन एवं एन्टीबॉडीज। अन्त स्त्रावी ग्रंथियाँ एवं उनके हार्मोन।
- मानव तंत्रिका तंत्र मस्तिष्क, आंख कान की संरचना, न्यूरोन की संरचना, तंत्रिका संवेग।
- पेशीय तंत्र पेशियों के प्रकार एवं पेशीय संकुचन ।
- मानव में जनन तंत्र एवं मानव रोग संरचना, जनन स्वास्थ्य। मानव में जीवाणु वायरस, कवक तथा हेल्मिन्थ जनित रोग। प्रोटोजोआ,
- जैव विकास। जन्तुओं का आर्थिक महत्व।
भौतिक विज्ञान (PHYSICS) (सीनियर सैकेण्डरी स्तर का ज्ञान)
- कठोर शरीर की गतिशीलता: टॉर्क, कोणीय संवेग का संरक्षण, सरल भूआकृतिक वस्तुओं की जड़ता का क्षण।
- ऊष्मागतिकी: ऊष्मागतिकी का पहला और दूसरा नियम, ताप इंजन और रेफ्रिजरेटर।
- कंपन: सरल हार्मोनिक गति और इसके उदाहरण, अनुनाद।
- तरंगें: तरंगों के सुपरपोज़िशन का सिद्धांत, डॉप्लर प्रभाव।
- इलेक्ट्रोस्टैटिक्स: कूलॉम्ब का नियम, विद्युत क्षेत्र, गॉस का प्रमेय और इसके अनुप्रयोग।
- विद्युत धारा: किर्चॉफ का नियम, व्हीटस्टोन-ब्रिज, मीटर-ब्रिज, पोटेंशियोमीटर।
- आप्टिक्स: सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शी, हस्तक्षेप, विवर्तन और ध्रुवीकरण, ध्रुवीकरण मीटर।
- परमाणु: हाइड्रोजन परमाणु का बोहर मॉडल।
- न्यूक्लिय: द्रव्यमान दोष, नाभिकीय बंधन ऊर्जा, नाभिकीय विखंडन और संलयन।
- अर्ध-चालक इलेक्ट्रॉनिक्स: पीएन जंक्शन, ट्रांजिस्टर, लॉजिक गेट्स, डायोड के रूप में रेक्टिफायर, ज़ीनर डायोड।
रसायन विज्ञान (CHEMISTRY) (सीनियर सैकेण्डरी स्तर का ज्ञान)
- इकाई 1 आवर्त सारणी एवं परमाणु गुण
- इकाई 2 S-ब्लॉक और P-ब्लॉक तत्व
- इकाई 3 रासायनिक संतुलन
- इकाई 4 लोनिक संतुलन
- इकाई 5 गैसीय अवस्था
- इकाई 6 द्रव अवस्था
- इकाई 7 ठोस अवस्था
- इकाई 8 विलयन
- इकाई 9 कार्बनिक यौगिकों का नामकरण एवं सामान्य गुण
- इकाई 10 हाइड्रोकार्बन
Rajasthan Lab Assistant Geography Exam Pattern & Syllabus 2025
Rajasthan Lab Assistant Geography Exam Pattern 2025
राजस्थान लैब असिस्टेंट ज्योग्राफी विषय वर्ग में एक पेपर आयोजित होगा जिसमे राजस्थान के सामान्य ज्ञान एवं भूगोल से संबंधित कुल 300 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है अन्यथा उम्मीदवार को परीक्षा में अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

Rajasthan Lab Assistant Geography Syllabus 2025
भाग- अ: राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति साहित्य, परम्पराएँ एवं विरासत
- राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्रोत।
- राजस्थान की प्रमुख प्रागैतिहासिक सभ्यताएँ।
- राजस्थान के प्रमुख राजवंश एवं उनकी उपलब्धियाँ।
- मुगल-राजपूत संबंध।
- स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएँ।
- महत्वपूर्ण किले, स्मारक एवं संरचनाएँ।
- राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक देवी-देवता।
- राजस्थान की प्रमुख चित्रकलाएँ, शैलियाँ एवं हस्तशिल्प।
- राजस्थानी भाषा एवं साहित्य की प्रमुख कृतियाँ, क्षेत्रीय बोलियाँ।
- मेले, त्योहार, लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र एवं आभूषण।
- राजस्थानी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत।
- महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल।
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व।
- राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियाँ, 1857 का जन-आंदोलन।
- कृषक एवं जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन।
- राजस्थान का एकीकरण।
- राजस्थान का राजनीतिक जनजागरण एवं विकास महिलाओं के विशेष संदर्भ में।
राजस्थान का भूगोल
- स्थिति एवं विस्तार।
- मुख्य भौतिक विभाग: मरूस्थलीय प्रदेश, अरावली पर्वतीय प्रदेश, मैदानी प्रदेश, पठारी प्रदेश।
- अपवाह तंत्र।
- जलवायु।
- मृदा।
- प्राकृतिक वनस्पति।
- वन एवं वन्य जीव संरक्षण।
- पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय मुद्दे।
- मरूस्थलीकरण।
- कृषि जलवायु प्रदेश एवं प्रमुख फसलें।
- पशुधन।
- बहुउद्देशीय परियोजनाएँ।
- सिंचाई परियोजनाएँ।
- जल संरक्षण।
- परिवहन।
- खनिज संपदाएँ।
भाग-ब: भूगोल
- भूगोल एक समाकलित विषय के रूप में, भूगोल की शाखाएं, भौतिक भूगोल का महत्व।
- पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास।
- पृथ्वी की आन्तरिक संरचना।
- महासागरों एवं महाद्वीपों का वितरण।
- शैले प्रकार एवं विशेषताएँ।
- भू- आकृतिक प्रक्रियाएं।
- स्थल रूप एवं उनका विकास।
- वायु मण्डल संघटन एवं संरचना।
- सूर्य तप, ऊष्मा सन्तुलन, तापमान वितरण।
- वायुदाब एवं वायुमण्डलीय परिसंचरण।
- वायुमण्डल में जल वाष्पीकरण, संघनन वर्षण प्रकार एवं वितरण।
- विश्व की जलवायु जलवायु वर्गीकरण (कोपेन), हरितगृह प्रभाव, भूमण्डलीय ऊष्मन एवं जलवायु परिवर्तन।
- जलीय चक्र एवं अन्त’ समुद्री उच्चावच।
- तापमान एवं लवणता का वितरण महासागरीय तरंगे ज्वार भाटा एवं धाराएं। (इस भाग के अन्य सभी टॉपिक पीडीएफ में देखें)
Rajasthan Lab Assistant Home Science Exam Pattern & Syllabus 2025
Rajasthan Lab Assistant Home Science Exam Pattern 2025
राजस्थान लैब असिस्टेंट गृह विज्ञान विषय वर्ग भर्ती परीक्षा में भी एक पेपर का आयोजन होगा जिसमे राजस्थान के सामान्य ज्ञान एवं गृह विज्ञान से संबंधित कुल 300 प्रश्न पूछे जाते हैं प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है अन्यथा उम्मीदवार को परीक्षा में अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

Rajasthan Lab Assistant Home Science Syllabus 2025
भाग- अ: राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, साहित्य, परम्पराऐं एवं विरासत
- राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्रोत
- राजस्थान की प्रमुख प्रागैतिहासिक सभ्यतायें
- राजस्थान के प्रमुख राजवंश एवं उनकी उपलब्धियां
- मुगल-राजपूत संबंध
- स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताऐं
- महत्वपूर्ण किले, स्मारक एवं संरचनाये
- राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक देवी-देवताऐं
- राजस्थान की प्रमुख चित्रकलाऐं, शैलियां एवं हस्तशिल्प
- राजस्थानी भाषा एवं साहित्य की प्रमुख कृतियां, क्षेत्रीय बोलियां
- मेले, त्यौहार, लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र एवं आभूषण
- राजस्थानी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत
- महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
- राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियां, 1857 का जन-आंदोलन
- कृषक एंव जन-जाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन
- राजस्थान का एकीकरण
- राजस्थान का राजनीतिक जनजागरण एंव विकास- महिलाओं के विशेष संदर्भ में
राजस्थान का भूगोल
- स्थिति एवं विस्तार
- मुख्य भौतिक विभाग मरूस्थलीय प्रदेश, अरावली पर्वतीय प्रदेश, मैदानी प्रदेश, पठारी प्रदेश
- अपवाह तन्त्र
- जलवायु
- मृदा
- प्राकृतिक वनस्पति
- वन एवं वन्य जीव संरक्षण
- पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय मुददे
- मरूस्थलीकरण
- कृषि जलवायु प्रदेश एवं प्रमुख फसलें
- पशुधन
- बहुउद्देशीय परियोजनाएँ
- सिंचाई परियोजनाएँ
- जल संरक्षण
- परिवहन
- खनिज सम्पदाएँ
भाग-ब:- गृह विज्ञान (Home Science)
- भोजन, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संतुलित आहार आरडीए, आधारभूत भोजन समूह, पोषक तत्व (प्रमुख तथा सूक्ष्म), फूड पिरॅमिड, अच्छा पोषण, कुपोषण, अल्पपोषण, पर्यावरण स्वच्छता, पानी तथा इसकी शोधन की विधियाँ।
- भार व मापन, इकाइयों का रूपान्तरण करना।
- भोज्य पदार्थों में मिलावट परिभाषा, एवं प्रकार। खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम।
- वृद्धि एवं विकास तनाव तथा तनाव से निपटने के लिए सरल तकनीक जैसे शौक, योगा, अध्यात्म, पढ़ना,
- संगीत।
- विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, प्राथमिक चिकित्सा (कटने, घाय होने, जलने व झुलसने तथा बेहोश होने पर) प्राथमिक चिकित्सा बक्सा।
- सूत: उत्पादन प्रक्रिया के चरण, सूत संबंधी पारिभाषिक शब्दावली। कपड़ा उत्पादन बुनाई, ऊन की बुनाई, ब्रेडिंग (गूधना) नेट (जाल), लेसें। वस्त्र परिष्करण, रंग और छपाई।
- सिलाई मशीन के भाग और उसकी देखभाल।
- गृह प्रबंध का परिचय। संसाधन प्रबंधन मानव व गैर मानव, व्यक्तिगत और साझे, प्राकृतिक और सामुदायिक
- संसाधन। संसाधनों की विशेषताएँ, प्रबंधन। प्रबंधन प्रक्रिया (आयोजन, क्रियान्चयन, नियंत्रण और मूल्यांकन)।
- समय प्रबंधन परिभाषा, प्रभावी समय प्रबंधन के चरण, युक्तियों एवं उपकरण, पीक लोड अवधि, कार्य वक्र, आराम और ब्रेक अवधि।
- कार्य सरलीकरण: स्थान प्रबंधन तथा स्थान आयोजन प्रबंधन के सिद्धांत।
- उपभोक्ता समस्याएँ उपभोक्ता संरक्षण कानून 1986 कौन, कब, कहाँ और किस प्रकार शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम।
- प्रसार शिक्षा में अधिगम व शिक्षण परिभाषा अर्थ एवं क्षेत्र। (इस भाग के अन्य सभी टॉपिक पीडीएफ में देखें)
Rajasthan Lab Assistant Syllabus PDF Download Link
Lab Assistant New Syllabus PDF | Download |
Latest Update | Click Here |
Rajasthan Lab Assistant FAQs
Q.1 राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा ?
Ans :- राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन मार्च या अप्रैल 2025 तक जारी किया जा सकता है।